अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड संवाददाता, रमेंद्र जितेन मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) ।लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क पर नवाडीह के समीप मंगलवार रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार तालझारी पंचायत क्षेत्र के sonajodi निवासी शिवचरण मुर्मू लिट्टीपाड़ा से अपना घर सोनाजोड़ी बाइक से जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मारने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहने के बाद  शिवचरण की मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने  जांच कर बताया कि शिवचरण की मौत हो चुकी है। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शिवचरण मुर्मू की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्डम कर उनके  परिजनों को सौप दिया गया।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool