Search
Close this search box.

अब गांव के लोग अपना नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से बजाज ऑटो थ्री व्हीलर खरीद सकते है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो दुमका।आज दिनांक 11-04-2025 को दुमका के राजा ऑटो मोबाइल बजाज थ्री व्हीलर ऑटो शोरूम दुधनी दुमका में सीएससी वी एल ई प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बजाज ऑटो क्रेडिट के एरिया मैनेजर श्री सौरभ कुमार मिश्रा के द्वारा बजाज के सभी ऑटो जैसे सी एन जी, पेट्रोल, डीजल और ई वी के बारे में विस्तार में जानकारी दी और सभी गाड़ी के गुणवत्ता एवं ऋण से संबंधित जानकारी दी गई, बैठक में सीएससी जिला प्रबंधक शुभम झा ने बताया की अब गांव के लोग अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र सीएससी सेंटर के माध्यम से बजाज थ्री व्हीलर ऑटो खरीद सकते है। और इसका लाभ ग्रामीण अपने ही गांव में उठा सकते हैं।बैठक में बिट्टू मिश्रा जेनरा मैनेजर थानीय बजाज थ्री व्हीलर डीलर के मेजर अजीत कुमार,विकाश मिश्रा,संजीव झा,प्रीति कुमारी, एवम 50 वी एल ई प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें