जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा ,दुमका:अखिल भारतीय विद्यार्थि परिषद शिकारीपाड़ा के नगर मंत्री सूरज कुमार पाल के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त महोदय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका को आवेदन सुपुर्द किया। आवेदन में बताया गया इंटर महाविद्यालय शिकारीपाड़ा के विज्ञान संकाय मे नामांकन नहीं लिया जा रहा है। जिसके कारण छात्र छात्रों एवं उनके अभिभावक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! विगत 3 वर्ष से इंटर महाविद्यालय मे विज्ञान की पठन पठान होता था परन्तु इंटर महाविद्यालय में आपसी विवाद के कारण छात्रों का नामांकन नहीं लिए जा रहा है। नवपदस्थापित प्रधान अध्यापक का कहना था की पूर्व प्रधानाध्यापक के द्वारा कॉलेज संबंधित दस्तावेज एवं रिकॉर्ड हस्तांतरित नहीं किया जा रहा है। परंतु दिनांक 23/06/2025 पूर्व प्रधान अध्यापक के द्वारा नवपदस्थापित प्रधान अध्यापक कॉलेज संबंधित दस्तावेज एवं रिकॉर्ड हस्तांतरण कर दिया गया दस्तावेज हस्तांतरण करने के बावजूद भी नामांकन नहीं लिया जा रहा है नामांकन नहीं होने से छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार मे जा रहा है विज्ञान संकाय नामांकन के लिए दूर दराज जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है नामांकन को लेकर कॉलेज प्रबंधन की शासी निकाय भी उदासीन बनी हुई है एवं विज्ञान संकाय के शिक्षकों को हटाने एवं कार्य मुक्त करने की साजिश रची जा रही है सूरज कुमार पाल ने बताया अगर नामांकन नहीं लिया था तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के नेतृत्व में उग्र आंदोलन करेगी एवं महाविद्यालय परिषद में धरना किया जाएग आवेदन सुपुर्द करने में विद्यार्थी परिषद के प्रशांत भगत, धीरज रजक, अनिमेष पाल, अंजन दियासी, डेनियल बास्की, शिवम भगत, वरुण चंद्र, साजिद अंसारी वजीर अंसारी इत्यादि कार्यकर्ता थे।








