Search
Close this search box.

इबरार अहमद को कस्टोडियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवॉर्ड से सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता रांची: रांची इंटिग्रेटेड ग्लोबल हेल्थ केयर मिशन दिल्ली द्वारा झारखंड वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य इबरार अहमद को कस्टोडियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके समाज सेवा में योगदान और मानवता के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली स्थित नेहा केबल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन फैय्याज़ुल रशीद द्वारा प्रतीक चिह्न और स्मृति पत्र देकर प्रदान किया गया। इस अवसर पर फैय्याज़ुल रशीद ने इबरार अहमद को समाज सेवा के प्रति सजग और समर्पित बोध और दायित्वों के निर्वाह के मर्म का पुनः एहसास दिलाया। इबरार अहमद, जो अंजुमन इस्लामिया, रांची के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, राज्य सरकार की कई समितियों में भी सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्हें झारखंड राज्य के प्रसिद्ध निस्वार्थ समर्पित समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। इस सम्मान के अवसर पर इबरार अहमद को बधाई देने वालों में नदीम अख्तर, मुस्तकिम आलम, अरशद कमाल, ज़की इनाम, मो सलाहुद्दीन, शाकिल अहमद, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झारखंड राज्य के प्रांतीय प्रधान महासचिव मोहम्मद फज़ल इमाम, नईम अख्तर सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। इबरार अहमद का यह सम्मान उनके निरंतर समाज सेवा में योगदान और मानवता के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देने के रूप में देखा जा रहा है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें