उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से पुरूष नसबंदी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जागता झारखंड संवाददाता

सिमडेगा:- परिवार नियोजन में पुरुष भागीदारी को बढ़ावा देने और इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुरुष नसबंदी अभियान 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 2 दिसम्बर 2024  से शुरू हो गया है, जो 21 दिसंबर 2024 तक चलेगा। इस दौरान पुरूष नसबंदी के तरीकों जैसे पुरुष नसबंदी और कंडोम के उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के क्रम में की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सोच बदलने की जरूरत है। परिवार नियोजन के लिए पुरूष भी नसबंदी के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि लोगों में अभी भी जानकारी का अभाव है। उसके लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाना होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी स्वास्थ्यकर्मी लोगों के बीच जानकार उन्हें जानकारी दें। उन्हें समझाएं। परिवार नियोजन की कई विधियां हैं। उनमें स्थायी और अस्थायी विधियां भी हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक पुरुष नसबंदी करा सकता हैं। पुरुष नसबंदी में बिना चीरा या टांका के ऑपरेशन करा सकता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि जिन व्यक्तियों को परिवार में अब बच्चें की जरूरत नहीं है वह आगे बढ़कर पुरुष नसबंदी करा सकते हैं।  मौके पर सदर अस्पताल, सिमडेगा के स्वास्थ्य पदाधिकारी गण एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool