नाला नेताजी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया संताल परगना स्थापना दिवस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के नाला नेताजी स्टेडियम में रविवार 22 दिसम्बर को 169 वाँ संताल परगना स्थापना दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व 44 परगना एवं मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत मुर्मू ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सिदो-कान्हू, चाँद भैरव, फूलो झानो के चित्र पर आदिवासी रीतिरिवाज के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद नृत्य गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।मौके पर जिला संयोजक जयधन हांसदा ने कहा कि हमलोगों के लिए आज के दिन का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता बहुत खास है।कहा कि संताल परगना की स्थापना का सीधा संबंध 1855 के संताल हुल (संताल विद्रोह) से है। यह विद्रोह ब्रिटिश हुकूमत, स्थानीय ज़मींदारों और महाजनों के अत्याचारों के खिलाफ सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चाँद मुर्मू, भैरव मुर्मू,फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू  के नेतृत्व में हुआ था। सभी एक ही परिवार के थे। संताल आदिवासी समुदाय अपनी भूमि, जल, जंगल और आजीविका की सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ और ब्रिटिश प्रशासन के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन खड़ा किया।इस क्षेत्र को विशेष रूप से संताल आदिवासियों के अधिकारों और उनके सांस्कृतिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया था।ज्ञात हो कि संताल परगना क्षेत्र पहले एक ही जिला हुआ करता था जो अब झारखंड के छह जिलों में विभाजित किया गया है।जिसमें दुमका (प्रमुख जिला और संताल परगना का मुख्यालय), साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़,जामताड़ा एवं देवघर शामिल हैं।मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत मुर्मू,जिला संयोजक जयधन हांसदा,विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा,गुपीन सोरेन सहित सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool