किसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के  अनुसार, सुशील  और  अरुण लकड़ा ने  मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई दिनेश कुमार और एएसई नंदकिशोर कुमार सहित थाना के जवान मौके पर पहुंचे।उन्होंने अरुण लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया और घटन की  पूरी  जानकारी  ली। मृतक  के  शव को  कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम  के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना दिया है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool