कुडू बस स्टैंड में चली गोली, एक अपराधी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा
लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर मंगलवार को दिनदहाड़े गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।मारे गए युवक की पहचान सुभाष जायसवाल उर्फ छोटू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार,मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। रांची में करीब पंद्रह दिन पहले पंडरा में 13 लाख रुपए के लूटकांड में पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि सुभाष जायसवाल मंगलवार को अपने एक साथी के साथ अपाचे बाइक पर कुड़ू बस स्टैंड पहुंचा था। दोनों ने बस एजेंट संतु पासवान की हत्या करने के इरादे से गोली चलाई। संतु पासवान बचने के लिए भाग गया। फायरिंग की आवाज से बस स्टैंड में भगदड़ मच गई।भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक कुडू बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोली चली है। गोलीबारी की इस घटना में एक अपराधी ही घायल हो गया। अपराधी को गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।बस एजेंट को मारने आए थे अपराधीलोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के कुडू बस स्टैंड में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चली है।इस मामले में एक अपराधी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।जिस अपराधी को गोली लगी है, वह रांची के रहने वाला बताया जा रहा है। घायल अपराधी का नाम सुभाष जायसवाल है, जो पहले किसी मामले में जेल जा चुका है।गोली चलाने के आरोपी इनामुल अंसारी उर्फ मंगरा को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जो कुडू ब्लॉक मैदान का रहने वाला है।गिरफ्तार अपराधी पूर्व अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है।घटना की पुष्टि एसपी हारिस बिन जमा ने की है।हालांकि फिलहाल उन्होंने इस पर कुछ भी विस्तार से जानकारी नहीं दी है।एसपी ने कहा है कि पुलिस जांच कर रही ।उसके बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।मंगलवार को कुडू बस स्टैंड में संतु पासवान नामक बस एजेंट खड़ा था।तभी बाइक से दो हमलावर वहां पर पहुंचे।अपराधियों ने संतु पासवान को निशान कर गोली चला दी हालांकि इस गोली से संतु पासवान बाल-बाल बच गया। इसके बाद दूसरे अपराधी ने गोली चला दी, जो गोली सुभाष जायसवाल को जाकर लग गई।अपराधी सुभाष जायसवाल को गोली लगने पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।बस स्टैंड से हर दिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool