जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका प्रखंड सभागार मे आज गुरुवार को कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण और जल संरक्षण पर किसानों और अन्य संबंधित हित धारकों के लिए जेआरईडीए द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (ज्रेडा) रांची के ऊर्जा विशेषज्ञ प्रभाकर कुमार झा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित किसानों को योजनाओं को गहराई से समझने और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में इनका अधिकतम लाभ उठाने की जानकारी दी साथ ही योजना की विस्तृत तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। सभी किसानों को सोलर ऊर्जा से संबंधित सभी उपकरणों की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। साथ ही उपरोक्त ऊर्जा योजना से लाभ उठाने हेतु आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी से सभी उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। मौके पर बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम एवं अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर उपस्थित थे। सभी आगंतुको का स्वागत करने के पश्चात कृषि एवं अन्य सोलर ऊर्जा प्रयोग क्षेत्र के बारे में जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि किसान समृद्धि योजना अंतर्गत अभी भी कोई किसान इस माह तक ऑनलाइन सोलर पंप सेट हेतु आवेदन कर सकता है।बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुशीला टुडू सहित कई अन्य अधिकारी- कर्मचारी और विभिन्न ग्रामों से आये सैकड़ों किसान और महिलाएं मौजूद थे|


