Search
Close this search box.

कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होंगे किसान:- डीसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनांतर्गत कृषि उपकरण बैंक स्थापना, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, SMAM योजनान्तर्गत कृषि उपकरण बैंक स्थापना के लाभुकों का चयन हेतु बैठक आयोजित किया गया। उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि ट्रैक्टर वितरण योजनाओं में कल्याण विभाग से अनुदानित दर पर लाभ लेने वाले लाभुकों का जांच कर लें ताकि एक ही लाभुक का दोहरीकरण न हो। साथ ही जिन कृषकों को पूर्व में पंपसेट एवं अन्य कृषि यंत्र दिया गया है उसकी भी जांच करते हुए लाभुकों का चयन करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी एवं डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें