जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका : दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर चलती बाइक पर आम का पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसा शिकारीपाड़ा प्रखंड के केशर गढ़ गांव के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों माहुल पहाड़ी के पोखरिया गांव का रहने वाला है। कमलेश यादव अपने चाचा के साथ शिकारीपाड़ा में अपनी चाय की दुकान खोलने जा रहे थे। कमलेश के साथ उनका एक दोस्त भी था।मिली जानकारी के अनुसार आनन फानन में कमलेश यादव को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर उनका चाचा व दोस्त को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया। आपको बता दें कि शिकारीपाड़ा – दुमका के बीच सड़क के किनारे दर्जनों सूखे पेड़ हैं। जिससे हमेश हादसे का खतरा बना रहता है।
