Search
Close this search box.

गावां में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, होली के पर्व में पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ जफरुल हसन गिरिडीह: गावां: होली के उल्लास के बीच गावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। साथ ही कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में भी हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें