जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला
चैनपुर : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पद संभालने के बाद पहली बार जारी प्रखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के पैतृक घर व समाधि स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र भीखमपुर, राजकीय कृत मध्य विद्यालय जारी और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत तलाब का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मियों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी ली और मरीजों की रजिस्टर इंट्री की जांच की। उन्होंने एक महीने के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने का निर्देश दिया और दवा की एक्सपायरी डेट देखने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल तक आने के लिए पक्की सड़क बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मत्स्य विभाग के तलाब का निरीक्षण किया और विभागीय पदाधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने बृक्षारोपण किया और स्टोन पिचिंग के लिए स्टीमेट बनाने की बात कही।उपायुक्त ने भीखमपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और आंगनबाड़ी सेविका से नई बिल्डिंग और पानी की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बने मध्यान भोजन की भी जांच की और छोटे-छोटे बच्चों से हैंड सेट भी किए।
परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के पैतृक घर का निरीक्षण
उपायुक्त ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के पैतृक घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली जिसके बाद परमवीर अल्बर्ट एक्का के समाधि स्थल देखने पहुँची जहां बड़े बड़े घास को देख नाराजगी जाहिर करते हुए सीसी करम टोली पंचायत के मुखिया फुलमैंत देवी को हमेशा साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय जारी का औचक निरीक्षण किया और स्कूल के लाइब्रेरी को देख प्रधानाध्यापक रोशन बाखला को फटकार लगाई। उन्होंने स्कूल के मध्यान भोजन की भी जांच की और दाल की क्वान्टिटी बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल के जर्जर भवन की रिपयरिंग के लिए अच्छी स्टिमेन्ट बनाकर भेजने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया। मौके पर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी, अंचलाधिकारी दिनेश गुप्ता, बीडीओ यादव बैठा, जीप सदस्य दिलीप बड़ाइक, थाना प्रभारी आदित्य कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। उपायुक्त के निरीक्षण से प्रखंड में विकास कार्यों को गति मिलने की ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है।















