Search
Close this search box.

चंदवा से कर्नाटक काम करने जा रहे युवक की मौत विधायक के पहल पर शव घर आना हुआ सुनिश्चित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार :लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के डेमटोली निवासी संतोष उरांव अपने बच्चों के भरण पोषण को लेकर मजदूरी के तलाश में अपने पांच साथियों के साथ कर्नाटक जा रहे थे। चंदवा से जबलपुर होते हुए कर्नाटक दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे थे। उसी क्रम में ट्रेन संख्या 02198 जबलपुर कर्नाटक एक्सप्रेस से चिपलुन स्टेशन पर गिर गए। संतोष घायल अवस्था में पड़े हुए थे। घायल अवस्था में देख आरपीएफ जवानों ने घायल संतोष उरांव को चिपलुन हॉस्पिटल जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। परंतु इलाज के दौरान संतोष उरांव ने अपना दम तोड़ दिया। घटना की सूचना आरपीएफ पुलिस के द्वारा साथियों को मोबाइल पर ही दिया गया। साथी काम करने जा रहे लोगों ने चिपलुन अस्पताल में जाकर संतोष के घायल अवस्था में देखने के बाद पत्नी सोनी देवी को घटना की जानकारी दी। इधर घटना होने के बाद पत्नी सोनी देवी ने आसपास के लोगों को बतलाया। उसी क्रम में इसकी जानकारी लातेहार विधानसभा के विधायक प्रकाश राम के स्वास्थ्य प्रतिनिधि विजय दुबे मिली। जानकारी मिलते ही श्री दुबे ने घटना की जानकारी की पुष्टि करते हुए लातेहार विधायक प्रकाश राम को घटना के विस्तृत जानकारी दिया। इधर जानकारी मिलने के बाद लातेहार विधायक प्रकाश राम ने लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता को जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि हमारे लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के एक मजदूर जो कर्नाटक अपने मजदूरी के लिए जा रहा था। जाने के क्रम में ही उसकी ट्रेन से दुर्घटना हो जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है उसका शव लाने की व्यवस्था त्वरित की जाए। इधर जानकारी मिलते ही लातेहार जिला प्रशासन के द्वारा विधायक के निर्देश पर अपने सरकारी प्रक्रिया में लग गए और इसकी सारी जानकारी विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे को दी गई। श्री दुबे ने बतलाया कि सोमवार तक श्रम विभाग के द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था चिपलुन हॉस्पिटल से बातचीत कर संतोष उरांव के शव को वहां से चंदवा के लिए भेजा जाएगा। इधर घटना होने के बाद संतोष उरांव की पत्नी तथा बच्चों का बुरा हाल है आसपास के लोग परिजनों से मिलकर उनका ढाढस बांध रहे हैं फिर भी संतोष उरांव का परिवार का इकलौता काम करने वाला बच्चों को भरण पोषण करने वाला सर से उठ जाना ही दुखद बताया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि झारखंड की सरकार कई कल्याणकारी योजना परंतु धरातल पर नही उतरने के कारण यहां से बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन हो रहा है। इधर झारखंड के लातेहार जिले से मजदूर पलायन हो रहे हैं यह कब तक रुकेगा यह कहना बड़ी मुश्किल बताई जा रही है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें