Search
Close this search box.

चुरचू प्रखंड 30 मई को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना का 28वां स्थापना दिवस समारोह 45 कांटा नेहरू स्टेडियम में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता नेमतुल्ला हजारीबाग : जिले के चुरचू प्रखंड के तापिन साउथ 45 कांटा नेहरू स्टेडियम क्लब में संथाल समाज दिशोम परागना का हुई बैठक। अध्यक्षता केंद्रीय परगना केंद्रीय दिशोम जोगवा एतो बास्के सोहोह परगना गहन बेसरा व संचालन प्रखंड मांझी हडम सहदेव किस्कु ने किया। इस बैठक में संथाल समाज देश मांझी परगना का 28 वां स्थापना दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर विचार किया गया। वंही केंद्रीय परगना एतो बास्के ने कहा कि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना एक ऐसे संगठन है जो हम सभी संथाल समाज के लोगों को एक झुकता रखने का काम कर रहा है और सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं पिछले 27 वर्षों से लगातार संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के द्वारा धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं। कलंकी 2024 में आंधी तूफान बारिश के कारण समझ में बाधित हुई थी लेकिन 26 वर्षों तक लगातार संथाल समाज दिशोम मांझी पर गाना में अपना इतिहास रचा है जो एक आदिवासी समाज के लिए तारीफ लायक है। इस संगठन को तोड़ने के लिए बहुत सारे ऐसे संथाल समाज के कुछ चुनिंदा लोगों ने प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिला और मैं फिर से कहना चाहता हूं कि जो इस संगठन को तोड़ना चाहता है वह यह सब भूल जाए कि यह संगठन और छूटेगा यह संगठन एक लोगो गुरु और मरंग बूरू पहाड़ के जैसा विशाल संगठन बन चुका है। वंही दिशोम परगना ने कहा कि संथाल समाज दिशोम परगना एक ऐसा संगठन है जो समाज के लोग को जागरुक करने का और एक संगठित करने का काम करता है। वहीं प्रखंड माझी हराम साथी किसको ने कहा कि चुरचू प्रखंड में इस बार संथाल समाज दिशोम मांझी परगना का 28 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है हम सभी समाज के लोग एक होकर और सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर भाग लेकर इस स्थापना समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे जिस प्रकार पिछले 27 वर्षों से लगातार स्थापना समारोह मनाया जा रही थी इस बार भी हम सभी मिलकर काफी धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से 28 वां स्थापना दिवस को मनाएंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से सोहोह परगना लखीराम मांझी पनालाल मुर्मु रमेश हेम्ब्रोम इचाक प्रखंड टीरु सोरेन, रामेश हांसदा, रूपन मांझी, गहन बेसरा, शिवलाल, महेंद्र कुमार मुर्मू, महादेव सोरेन, सुखदेव हेम्ब्रोम, महालर हांसदा, वासुदेव हेम्ब्रोम, बाबूलाल हेम्ब्रोम, प्रकाश हांसदा, बिरसा किस्कु, सुरेश मुर्मू, सुरेश बेसरा, निखिल किस्कु, कार्तिक हेम्ब्रोम, बासुदेव सोरेन, शुभमलाल, बिनोद मरांडी, किसुन बेसरा, शिवजी टुडू, मेनल हंसदा, कुतिलाल हांसदा, प्रभु मुर्मू, लादो मांझी, सुरेश हेम्ब्रोम, संजय मुर्मू, नरेश मुर्मू, जेठवा मांझी, चेतवा मरांडी, सहदेव मांझी, मानाराम मांझी, संतोष बास्के, कृष्ण मुर्मू, विंसेंट टुडू, सहित संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के लोग शामिल थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें