जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। दुमका।30 जून हूल दिवस पर भोगनाडीह मे सिदो-कान्हू परिवार के वंशज के साथ आदिवासी समाज के साथ पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस और गोले दागे गए इसको लेकर संथाल परगना महाविद्यालय दुमका गेट के समिप चौक पर छात्र समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व साहेबगंज जिला के प्रशासन का पुतला दहन किया गया छात्र नेता राजीव बास्की और श्याम देव हेम्बरम ने कहा कि हूल दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि आदिवासी समाज के संघर्ष स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है, ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर आदिवासी समुदाय के लोगों के उपर लाठी और आंसू गैस छोड़कर हेमंत सोरेन ने यह सिद्ध कर दिया है की वह आदिवासी हितैषी होने का केवल दिखावा करती है,इस पुतला दहन में सभी छात्रवास के छात्र ने फुल जोरदार से विरोध प्रदर्शन किया इस पुतला दहन के मौके पर जोऐल टूडू ,विस्पु मुर्मू,आमोद बास्की मांझी हेम्बरम सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।









