Search
Close this search box.

जमीयतुल क़ुरैश के न‌ए अध्यक्ष को मुर्शीद अंसारी ने सम्मानित किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग लोहरदगा जिला कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष मुर्शीद अंसारी के नेतृत्व में जमीयतुल क़ुरैश चौरासी पंचायत झारखंड प्रदेश के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले हाजी मुहम्मद अफ़सर क़ुरैशी के अवास पर पहुंचा और उन्हें शौल ओढ़ा कर एवं बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। जिला अध्यक्ष मुर्शीदअंसारी ने कहा कि अफसर कुरैशी समाज के जिम्मेदार व्यक्ति हैं जिनके कार्यों से समाज हमेशा लाभान्वित रहता है। ऐसे में जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्थापित होना समाज के भविष्य के लिए सौभाग्य की बात है। हमारी कमिटी कुरैशी के नेक कार्यों में पूरी तरह सहयोग करने का संकल्प लेती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग लोहरदगा जिला कमिटी केअध्यक्ष मुर्शीद अंसारी,मुमताज़ अंसारी,ज़फ़र इमाम, अफ़सर अंसारी,सोहराब ख़लीफ़ा, अशरफ़ अंसारी,टिंकू क़ुरैशी,अज़हर क़ुरैशी,ज़ैद क़ुरैशी,एज़ाज़ क़ुरैशी,शादाब क़ुरैशी,गोप क़ुरैशी,प्रिंस क़ुरैशी,बबलू क़ुरैशी,रिंकू क़ुरैशी,मेराज क़ुरैशी आदि उपस्थित रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें