Search
Close this search box.

जयरामपुर उच्च विद्यालय सरकंडा से हुआ सोलर प्लेट की चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्र० योगीचक जयरामपुर उच्च विद्यालय सरकंडा परिसर में लगी जलमीनार से सोलर प्लेट चोरी हो गई।जिनको कीमत लगभग 25000 हजार बताई जा रही है विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार चौरसिया ने राजमहल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 29 और 30 जून को विद्यालय छुट्टी था लेकिन जब 1जुलाई को विधालय आया तो देखा कि सोलर पैनल की प्लेट में नही लगा है।तब इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीण एवं स्थानीय पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया।आप को बता दें कि 30 जून की रात को चोर विधालय परिसर में लगी सोलर पैनल की प्लेट चोरी कर ले गए है।सोलर प्लेट चोरी होने से स्कूल में विद्यार्थियों को पानी पीने की किल्लत हो गई है।जिनको लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधालय में 300 विद्यार्थी हैं और नवमी कक्षा में एडमिशन जारी है। वहीं विद्यालय के अध्यक्ष सचिव एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना में नाराजगी जताते हुए बताया कि इस तरह का घटना विद्यालय परिसर में होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों को गिरफ्तार करें ताकि और भविष्य में इस तरह का घटना ना हो।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें