मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखंड ब्यूरो, राँची : मनरखन महतो बी. एड. कॉलेज के प्रांगण में विश्व जल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और इसका असंयमित उपयोग न केवल हमारे लिए, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण के लिए भी हानिकारक सिद्ध हो सकता है। हमें जल संरक्षण की दिशा में गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने भी विश्व जल दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जल संकट एक वैश्विक समस्या बनती जा रही है, और हमें जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी हाउस ने प्रथम स्थान, विवेकानंद हाउस ने द्वितीय स्थान एवं टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के सभी छात्रों एवं कर्मचारियों के बीच जल संरक्षण और जल के महत्व को जागरूकता के माध्यम से प्रसारित करना था।
इस दौरान कॉलेज के ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी एवं पुनम कुमारी, शिक्षिका खुशबू सिंह, कृति काजल, तथा कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
