जागरूकता से सर्वाइकल कैंसर समेत कई बीमारी से बच सकते हैं,
गरीबों के लिए वरदान हैं डॉ भारती कश्यप, लाखों लोगों की आंखों का रख रहीं ख्याल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़: स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार, डॉ अमित, एमओआईसी अमड़ापाड़ा मो० खालिद अहमद, सीएचोओ, जीएनएम, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सहिया को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में सर्वाइकल कैंसर जांच, नेत्र जांच, मलेरिया एवं फाइलेरिया की जांच, एच.आई.वी. एंव सिफलीस की जाँच, कालाजार की जाँच,उच्च रक्तचाप की जांच, टी.वी. की जांच,सिकलसेल की जांच, मधुमेह रोग की जांच,प्रसव पूर्व जाँच, वरिष्ठ नागरिक की जांच, हिमोग्लोबिन की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन सबंधित सलाह दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया। पुराना सदर अस्पताल परिसर, पाकुड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड विमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए झारखंड एवं जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान द्वारा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर एवं नेत्र रोग तथा संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक, महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, पूर्व राष्ट्रीय सह अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए, प्रदेश अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए झारखंड डॉ भारती कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, सांसद प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वास्थ्य समिति द्वारा एक पत्रिका निरामया स्वास्थ्य दर्पण का विमोचन किया गया। लगभग दस हजार लोग इस मेले की सफलता के साक्ष्य बने। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ की पूरी टीम के लिए जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में कैंप लगाए गए हैं। कैंप के माध्यम से 30 हजार बच्चों का जांच किया गया। इसके अलावे 17, 18 और 19 दिसंबर को जिले के सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें से 662 दिव्यांग लोगों का जांच कर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना को लेकर यहां स्टाल लगाए गए। आप अपना आवेदन इस स्टाल में जमा करें। यह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी का भी सपना है कि हम इसको अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। आयुष कैंप, आधार कार्ड बनाने के लिए जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं। आप सभी जिलेवासी इसका लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में डॉक्टर की कमी को पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन इसके लिए प्रयासरत हैं। उपायुक्त ने लोगों को जानकारी दी कि किस प्रकार जागरूकता की मदद से हम कैसे सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता से अधिकांश बीमारी होने से बचा जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि हमारे जिले को स्वास्थ्य की बहुत जरूरत है सभी जनप्रतिनिधियों ने हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर यहां पर बार-बार हम लोगों से डिस्कशन भी किया है। सर्वाइकल कैंसर से बहुत सारी महिलाएं अपना जान गवा देती है बहुत सारी महिलाएं जागरूकता के अभाव में अपना जान गवा देती है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा है तो आपका सब अच्छा है। स्वास्थ्य ही धन है, आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें, रेगुलर बॉडी चेकअप करायें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय जब से पाकुड़ आए हैं तब से हरेक पारामीटर में पाकुड़ नंबर वन हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साल में 1 लाख 70 हजार मौतें सड़क दुघर्टना में होती है। पुलिस अधीक्षक ने अपील किया कि आप बाईक चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें एवं फोर व्हीलर चलाए तो सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।
डॉ भारती कश्यप, अध्यक्ष वूमेन डॉक्टर विंग झारखंड ने बताया कि संथाल परगना के कई जिलों में अब तक कुल 15 सदर अस्पतालों में डिजिटल विडियो कोल्पोस्कोप एंड क्रायो सेट लगाने तथा वर्ष 2018 में माननीय गवर्नर महोदय द्रौपदी मुर्मू ने साहिबगंज के राजमहल में उनके इस अभियान में भाग लिया। ये वंचित ट्राइबल ग्रुप, महिलाओं एवं दृष्टि खो रहे बच्चों को जो स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में उपेक्षित रहे हैं उनके लिए समर्पित है। इस अभियान का उद्देश्य है कि कैंप में आई जननांग संबंधी सूजन की शत प्रतिशत महिलाओं का दवा से ईलाज करना क्योंकि जननांग संबंधी सूजन ही आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप लेती है। दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत आंखों की बीमारियां जैसे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्निया और रेटिना की जो बीमारियां हैं उन सभी का रांची स्थित एन.ए.बी.एच. की क्वालिटी की सर्वोच्च मान्यता प्राप्त कश्यप मेमोरियल ऑय हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत द्वारा मुफ्त ईलाज किया जाएगा। माननीय विधायक महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने जिला प्रशासन पाकुड़ एवं डॉ भारती कश्यप के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की वजह से इतना बड़ा आयोजन यहां हुआ, हेल्थ हूल महोत्सव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले पाकुड़ बहुत ही पिछड़ा था लेकिन वर्तमान में बहुत सुधार हुआ है। पहले पाकुड़ जिले के लोग ईलाज कराने बंगाल जाते थे लेकिन अब बहुत सारे रोगो का ईलाज सदर अस्पताल पाकुड़ में ही किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न रोगों का ईलाज निःशुल्क किया गया है। इस शिविर से बहुत लोग लाभान्वित हुए हैं। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हेतु बेहतर प्रयास जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत हैं। सभी लोगों से अपील किया कि सरकारी अस्पताल में भी बेहतर इलाज किया जा रहा है आप इसका लाभ अवश्य उठाएं।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool