जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: डीएसओ ने वीसी के माध्यम से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की, ई-केवाईसी सप्ताह को सफल बनाने के दिए निर्देश। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बैठक कर ई-केवाईसी सहित अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में 21 मार्च से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सभी छूटे हुए कार्डधारियों का ई-केवाईसी किया जाना है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को ई-केवाईसी सप्ताह को सफल बनाने के निर्देश दिया। इस अभियान के दौरान छूटे हुए लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से भी ई-केवाईसी करने हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा। 31 मार्च तक जिन लाभुक का ई-केवाईसी नहीं होगा उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
