Search
Close this search box.

झामुमो के द्वारा प्रेसवार्ता किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा :बृहस्पतिवार को परिषदन भवन सिमडेगा में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के नेतृत्व में प्रेसवार्ता किया गया। अनिल कंडुलना ने कहा विगत दिनांक 30 जून 2025 को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से षड़यंत्र रचा गया था। हुल दिवस जैसे पवित्र दिन पर, यह घटना ना सिर्फ झारखण्ड के शहीदों का अपमान है वल्कि झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों की आत्मा को ठेस पहुँचाने की बात है, और राज्य में अशांति फैलाने का कोशिस था। और इस राज्य की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का प्रयास था। यह घटना एक सोची समझी सडयंत्र का हिस्सा है। एक रणनीति के तहत पुरे कांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कुछ तथ्यों का उड़भेदन किया है, हमें कानून व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है, जल्द मामला का पर्दाफाश होगा। और दोषियों पर सख्त करवाई होंगी। मो० सफीक खान ने कहा यह घटनाक्रम यह दर्शाता है की भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। एक राजनितिक दल का नेता या कार्यकर्त्ता अवैध हथ्यार के साथ एक राजकीय कार्यक्रम में कभी नहीं जाता है। निश्चित तौर पर ऐसा ब्यक्ति अपराधकर्मी ही होगा। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव मो सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाईक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, नगर अध्यक्ष अनस आलम उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें