Search
Close this search box.

झारखंड अस्मिता हॉकी लीग 2025 जूनियर और सब जूनियर (महिला) में भागीदारी के लिए सिमडेगा जिला के महिला हॉकी खिलाडी रांची रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा:-भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय) एवम हॉकी इंडिया के सहयोग से हॉकी झारखंड के द्वारा झारखंड अस्मिता हॉकी लीग 2025 सब जूनियर और जूनियर महिला का आयोजन 17 से 24 मार्च 2025 तक रांची में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने सिमडेगा जिला के महिला हॉकी खिलाड़ी रांची रवाना हुई। इस प्रतियोगिता के दिनांक 03 मार्च को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में खिलाड़ियों की खुली चयन ट्रायल हुई, जिसमे चयनित खिलाड़ियों 04 से 15 मार्च तक विशेष प्रशिक्षण के उपरांत जिला टीम का चयन कर टीम को रांची भेजा गया। जिला खेल पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और अन्य पदाधिकारियों ने टीम को जीत की शुभकामना दी। टीम के कोच मैनेजर के रूप में रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुभिला मिंज, बिनय बाड़ा है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें