Search
Close this search box.

झारखंड आदिवासी कांग्रेस की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखण्ड प्रतिनिधि कटिहार बिहार : झारखंड आदिवासी कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को सशक्त एवं सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में जनजातीय सलाहकार परिषद ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की समिति के गठन हेतु एक ठोस रोडमैप तैयार किया गया, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके। यह कार्य के. राजू, डॉ. विक्रांत भूरिया एवं केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार किया गया। बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं झारखंड प्रभारी डॉ. बिपिन सिंह, सुश्री आशिका कुजूर, झारखंड आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जोसाय मार्डी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं संगठन के कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सुनियोजित तरीके से लागू करने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान को तेज करने एवं आदिवासी समाज के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर भी जोर दिया गया । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें