डालसा ने शुरू किया 90 दिवसीय जागरूकता अभियान, पीएलभी ने ग्रामीणों को दिया कानूनी प्रक्रिया की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ,नारायणपुर से शहादत अली की रिपोर्ट।

डालसा जामताड़ा सचिव के आदेश के आलोक में बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया। नारायणपुर प्रखंड में नियुक्त पीएलभी मोहम्मद महफूज आलम, मोहम्मद फिरोज अंसारी, कार्तिक, शहादत अली,विजय कुमार, प्रदीप रजक, सद्दाम अंसारी ने पंचायत के विभिन्न गांव टोला में जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कानूनी प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। और लोगों की समस्या सुनी गई। जागरूकता अभियान के दौरान पबिया पंचायत में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में भाग लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। पीएलभी मोहम्मद महफूज आलम ने कोरीडीह में उपस्थित महिलाओं को महिला के विरुद्ध घरेलू हिंसा और महिलाओं की अधिकार के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया। वही पीएलभी प्रदीप रजक और विजय कुमार ने पबिया मोड में जागरूकता अभियान चलाया कर लोगों को कई बिंदुओं पर जानकारी दे कर जागरूक करने का काम किया।मौके पर खुबलाल,मंडल कौशल्या, देवी, हसीन बीबी,कौशल्या देवी, झालो देवी, छबिया देवी ,भोतो देवी, लीला देवी, बुंदिया देवी,अदवा देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool