जागता झारखंड संवाददाता हजारीबाग : बक़रीद का यह त्यौहार हजारीबाग़ और झारखंड के लोगों के लिए बहुत इतमिनान और सुकून के माहौल में मनाया गया। जिसकी सारी ज़िम्मेदारी हजारीबाग़ के एडमिनिस्ट्रेशन, यहां के एसपी और इंतजामियां का हम सब तहे दिल से आभारी हैं। जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए और अपनी पूरी ज़िम्मेदारी का ख्ऊयाल रखते हुए जगह-जगह पुलिस कर्मियों को खड़ा किया ताकि कहीं कोई बात ना होने पाए और आसामाजिक तत्वों को अपनी सियासत की रोटी सेंकने का मौका ना मिल पाए। प्रशासन ने अपना फ़र्ज़ बेहतर तरीक़े से अदा करके पूरे शहर, पुरा ज़िला हजारीबाग़ और पूरे झारखंड में दूर-दूर तक कहीं कोई बात ऐसी नहीं हुई जो चिंता का विषय बन सकती। जिसके लिए हम शहर हजारीबाग़ के एसपी का ,एडमिनिस्ट्रेशन का, इंतजामियां का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद रखते हैं की इसी तरह का माहौल भविष्य में बना रहेगा। तो आसामाजिक तत्वों की दाल कभी नहीं गलेगी और उनका मुंह काला होता रहेगा। कितना और फ़साद करके अपनी सियासत की रोटी सेंकने का उन्हें अवसर नहीं प्राप्त होगा।
