नाला के नवनिर्वाचित विधायक रविंद्रनाथ महतो ने किया शपथ ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

नाला विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रविंद्रनाथ महतो ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा रांची में अपना शपथ ग्रहण किया मौके पर उन्होंने निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का शपथ लिया। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के समक्ष उन्होंने अपना शपथ ग्रहण किया। ज्ञात हो कि विधायक रबीन्द्रनाथ महतो विषम परिस्थितियों में अपना शपथ ग्रहण किया क्योंकि उनके पिताजी स्वर्गीय गोलोक बिहारी महतो का निधन बीते रविवार को ही हुआ है।इसलिए शपथ ग्रहण  में उनके पहनावे में धोती एवं शरीर में शाॅल ओढ़ा हुआ था।पिता के निधन के दूसरे दिन ही यह कर्तव्य पथ पर चल पड़े हैं। बीते पांच साल इन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद को सुशोभित किया है।सूत्र के अनुसार पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रहे नाला के वर्तमान विधायक एक बार फिर से स्पीकर पद की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool