
सोमवार को नाला विधान सभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित विधायक सह पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो को उनके हैट्रिक जीत के शुभ अवसर पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गई।संघ के प्रधान सचिव वरुण कुमार मंडल,जिला उपाध्यक्ष हरदेव यादव,वरीय शिक्षक सपन मंडल,प्रह्लाद चंद्र राउत,माणिक नारायण मंडल सहित अन्य शिक्षकों ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए सहृदय धन्यवाद ज्ञापन दिया।मौके पर संघ के प्रधान सचिव ने कहा कि यह जीत अंधकार पर प्रकाश की,हार पर विजय कि,असत्य पर सत्य कि,समाज के अनवरत विकास की तथा दवे,कुचले,एवं शोषित आम निरीह जनता की जीत है।जिला उपाध्यक्ष हरदेव यादव ने कहा कि ऐसे ही समाज के शिल्पकार एवं दूरदर्शी महान नेता सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो एवं झारखंड के जागृत जनता ने अपने कड़ी संघर्ष करते हुए झारखंड की इतिहास में पहली बार झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के महान सुपुत्र हेमंत सोरेन को झारखंड का राज सिंहासन दोबारा सौंप कर इस बादशाह पर अपनी पूर्ण आस्था और विश्वास अर्पित किया है। सचमुच में उपेक्षित वंचित पेंशनहीन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देकर कर्मचारियों को पुनर्जीवन प्रदान कर इस सरकार ने साबित कर दिया कि ये ईश्वर के सच्चे दूत और आम जनता के सच्चे मसीहा है। शिक्षक संघ ने कहा कि नाला के हम सभी शिक्षक बृंद और यहां की जनता जन जन के नेता रवींद्र नाथ महतो एवं इस सरकार को कोटि कोटि नमन करते है।कहा कि यह संगठन ईश्वर से प्राथना करता है कि ऐसे कर्मवीर ,जुझारु ,जन जन के मसीहा और महान समाज सेवी सदा नाला की पुण्य धरती को सुशोभित करते रहें।जब जब शिक्षक समुदाय एवं समाज में किसी भी तरह की आपदाएं आती है तो हमलोगों का विधायक ढाल बन कर उन सभी कष्टों को बिना किसी भेद भाव के निवारण करते रहते है।
