नाला पीडब्लूडी में भाजपा नाला मंडल के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

बुधवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के नाला पीडब्लूडी परिसर में भारतीय जनता पार्टी का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा नाला मंडल के द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता नाला मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो एवं नाला मंडल प्रभारी अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे।मौके पर मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू नें कहा कि आगामी 22 दिसंबर से पूरे झारखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्यक्रम का शुरुआत होने वाला है कुछ दिन पहले रांची प्रदेश कार्यालय में पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान कार्यशाला का कार्यक्रम किया गया था उसी निमित्त आज नाला विधानसभा के नाला मंडल के लिए नाला पीडब्लूडी प्रांगण में सदस्यता अभियान का कार्यशाला का कार्यक्रम किया गया। 22 दिसंबर को एक साथ सभी शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान का लांचिंग करते हुए सदस्य बनाना है तथा 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जयंती के अवसर पर सभी बूथों में सदस्यता अभियान चलाना है।सदस्यता अभियान के लिए नए सदस्य को नियुक्त किया गया। मौके पर भाजपा के नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि आगामी 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का प्रारंभ हो जाएगा।विधानसभा चुनाव के चलते यह अभियान झारखंड में लॉन्च नहीं किया गया था अभी चुनाव संपन्न होने के बाद झारखंड में सदस्यता अभियान चलाएंगे।भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत पूरे झारखंड में 60 लाख नए सदस्यों बनाएंगे एवं नाला विधानसभा में 50 हज़ार से अधिक सदस्यों को भाजपा में शामिल करेंगी।हमलोगों को संकल्प लेना होगा कि नाला विधानसभा में 50 हज़ार से ज्यादा नया सदस्य बनाना है और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है।मंडल प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रम सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया गया।इस अवसर पर बैठक में भाजपा नेता माधव चंद्र महतो,अभय कुमार सिंह,किशन मुर्मू,तापस भट्टाचार्य, प्रसेनजीत घोष,सुखमणि हेंब्रम,रंजीत तिवारी,निरंजन मंडल, नीलकंठ सोनार,चंद्रमोहन घोष, गिरधारी ठाकुर,कैलाश मंडल ,तपन हंसदा, दामोदर मंडल,विजन मंडल,नारायण मंडल, बाच्चू लोहार,उत्तम कुमार मंडल,संतोष कुमार राणा, जगबंधु माजी,श्यामल बाद्यकर,कृष्ण चंद्र पातर,फनी दास, विवेक मिर्धा,बीजू कर,बापी दास, अर्जुन मंडल,विकास चंद्र गोप,कार्तिक रविदास,
गौतम माजी,दीपक कर्मकार,काजल घोष,धीरेन्द्रनाथ मंडल सहित अन्य सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool