नाला मंडल में भाजपा नेता माधव चंद्र महतो के द्वारा भाजपा संगठन सदस्यता अभियान का शुरूआत किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

प्रदेश के निर्देश के आलोक में नाला विधानसभा क्षेत्र के नाला मंडल के बाबा कदमेश्वर मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी नाला मंडल का सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया गया।आज भाजपा का संगठन सदस्यता अभियान का शुरुआत किया गया, जिसका नेतृत्व नाला विधानसभा का पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने किया।मौके पर दर्ज़नों लोग भाजपा के कामों से प्रेरित होकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया।ज्ञात हो कि भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान रविवार 22 दिसंबर से शुभारंभ किया गया जो आगे चलकर 14 जनवरी तक चलाया जाएगा और नाला विधानसभा में इस बार 60 हज़ार से अधिक लोगों को भाजपा के संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया गया है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने संगठन से जुड़े नए लोगों का स्वागत एवं अभिवादन किया एवं अन्य लोगों को संगठन से जुड़ने का तरीका बताया एवं टोल फ्री नंबर जिससे जनता सीधे सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं उसका नंबर भी बताया। उन्होंने बताया कि आपलोग पहले अपने मोबाइल में 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल दीजिए,उसके बाद एक लिंक आएगा उसमें जाकर आप अपना फोटो डालिए,इसके बाद आपके मोबाइल में एक ओटीपी आएगा और उस ओटीपी को दर्ज करते ही आप लोग सीधे भाजपा का सदस्य बन जाएंगे और आपको एक सदस्यता कार्ड मिलेगा।मौके पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद ,अमित शाह जिंदाबाद,बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद आदि का नारा लगाया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू, पूर्णचंद्र मंडल,बीपद घोष, काजल बाउरी,दीपक चक्रवर्ती,नित्यानंद मंडल सहित दर्ज़नों लोग उपस्थित थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool