निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा पाना बच्चों के मौलिक अधिकार में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो सुभाष कुमार
साहिबगंज। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष  अखिल कुमार के  निर्देशन में  विधिक  जागरूकता कार्यक्रम पूरे जिला के सभी प्रखंडों सहित पंचायत में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि विधिक जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत 90 दिनों तक विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों पर पी एल वी सरल, सुलभ, निःशुल्क विधिक सेवा को लेकर लोगों को  जागरूक कर रहे है। जिला के सभी प्रखंडों में भी डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस क्रम में सोमवार को पीएलवी ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजकीतकृत मध्य विद्यालय तालाब पहुंच कर छात्रों एवं शिक्षकों को शिक्षा का अधिकार 2009, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा एवं अन्य चीजों की जानकारी दी गई। वही टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। मौके पर पीएलवी बच्चन कुमार पाठक, विजय कुमार भगत, अमित कुमार तोदी, सुदर्शन ठाकुर, मनोज कुमार, प्रभारी प्रधान शिक्षिका रूबी देवी, शिक्षक जितेन्द्र हरि, शिक्षिका सुचिता कुमारी व अन्य मौजूद थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool