जागता झारखंड ब्यूरो सिमडेगा , ठेठईटांगर : पश्चिमी जिप सदस्य अजय एक्का व कोरोमियां मुखिया रेणुका सोरेंग ने श्रमिक दिवस के अवसर पर कोरोमियां पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को सम्मान दिया। मौके पर कोरोमियां मुखिया व ठेठईटांगर पश्चिमी जिप सदस्य ने श्रमिकों के पैर धोकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर श्रमिकों को सम्मानित किया। वहीं मनरेगा में सौ दिन मजदूरी करने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं ठेठईटांगर पश्चिमी जिप सदस्य अजय एक्का ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक आज अपनी मेहनत के बदौलत दुनिया का कायाकल्प कर रहे हैं लेकिन आज उन्हीं मजदूरों के श्रम को सम्मान नहीं मिल रहा है। मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी देना ही धर्म होना चाहिए लेकिन आज कई लोगों को उचित मजदूरी नहीं मिलने के कारण उनका हौसला टूटता हुआ दिखाई देने लगा है और अपने परिवार से दूर पालायन करने को मजबूर हैं। सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और मजदूरों को उचित मजदूरी देनी चाहिए। मौके पर तृतीया महतो, रेखा देवी, इमलुस सोरेंग, सुषमा बिलुंग, सुसन्ना लकड़ा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।








