जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला अखबार में मामला छापने के बाद माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला श्री ध्रुव चंद्र मिश्र ने मामले को संज्ञान में लेते हुए माननीय सचिव डालसा को घटना की जानकारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिस क्रम में माननीय सचिव महोदय के निर्देश पर पीएलवीयो ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी लिया। गुमला थाना के ग्राम फट्टी मृतक मायतो देवी का घर पीएलबी राजेश सिंह एवं प्रेम कुमार शाह पहुंचे तथा उनके परिजनों से मिलकर उनके घर की स्थिति जाना उन्होंने बताया कि मृतक मायतो देवी के पति घुड़ा उरांव ने बताया कि उसके तीन पुत्र एवं दो पुत्री हैं बड़ा पुत्र खेती बाड़ी करता है बड़ी पुत्री की विवाह हो गया है बाकी सभी बच्चे पढ़ाई लिखाई करते हैं सभी बच्चे बालिक हैं ।परिवार का राशन कार्ड बना हुआ है जिसमें राशन मिलता है। माननीय सचिव महोदय ने बताया कि मृतक व्यक्ति के परिजनों को कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ता उपलब्ध करा दिया गया है। तथा मुआवजा के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है । पीड़ित परिवार को सभी तरह की सरकारी सहायता भी जिला प्रशासन की ओर से दी जाएगी जिनके वे हकदार हैं ।








