पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मधुपुर कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर ब्यूरो चीफ जागता झारखंड अमजद हुसैन
मधुपुर: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी महान सेवाओं और देश के प्रति योगदान के लिए मधुपुर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सचिव फैयाज कैसर के निजी आवास पनाहकोला में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भावुक सभा में नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव फैयाज कैसर ने की, जिसमें मुख्य रूप से मोशर्रफ हुसैन (नगर उपाध्यक्ष) , राहुल सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), राजीव कुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), जगजीत सिंह (यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, करों), इबरार आलम (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता), अकरम अंसारी (अल्पसंख्यक कांग्रेस सचिव, करों), मेमूल अंसारी (प्रखंड सचिव, मार्गोमुंडा), मोहम्मद आलम खान (सक्रिय सदस्य), मोहम्मद शाहबाज, छोटू राजवर, और मास्टर अलाउद्दीन जैसे वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल और उनकी नीतियों पर चर्चा की, जिनसे देश को आर्थिक और सामाजिक दिशा में नई ऊंचाई मिली। उपस्थित नेताओं ने डॉ. सिंह को एक समर्पित राजनेता और सच्चा राष्ट्रसेवक बताया। फैयाज कैसर ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेता दुर्लभ हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।” मधुपुर कांग्रेस कमेटी के इस आयोजन में सभी प्रकोष्ठों, जिसमें महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और सेवा दल शामिल हैं, ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एकता और पार्टी के प्रति अपने संकल्प को भी दोहराया।सभा का समापन मौन प्रार्थना और पुष्पांजलि के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool