जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड से गुमला विधानसभा के तीन बार विधायक रहे बैरागी उरांव का निधन हो गया।81 वर्षीय श्री उरांव का जन्म 1943 में हुआ था। वे केओ कॉलेज गुमला में राजनीतिशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं। उनका राजनीतिक करियर 1972 में शुरू हुआ, जब उन्होंने पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 1980 और 1985 में भी जीत हासिल की।उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिसके कारण उन्हें रांची ले जाया गया। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से चैनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे गुमला जिले में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल पंचतत्व में किया जाएगा।श्री उरांव की लोकतंत्र में योगदान और उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा छती उत्पन्न हुआ है।
