प्रखंड विकास पदाधिकारी  ने की लैम्प्स के सहायक प्रबंधको के साथ बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें




जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका

उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर में उच्च अधिकारी आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति हेतु लैम्प्स के सहायक प्रबंधको के साथ बैठक की| बैठक में उन्होंने बताया कि प्रखंड के सादीपुर एवं चोपाबाथान लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति हेतु धान क्रय किया जायेगा। निदेशानुसार 15 दिसंबर से लैम्प्स शाखाओं में धान क्रय किया जायेगा। विदित हो कि प्रखंड के 721 किसानों ने धान अधिप्राप्ति हेतु निबंधन कराया हैं| प्रत्येक किसान प्रति एकड़ सोलह क्विंटल एवं अधिकतम दो सौ क्विंटल धान प्रखंड के धान अधिप्राप्ति केंद्रों में बेच सकता हैं। इस वित्तीय वर्ष 2024 -25 में सरकार की ओर से दो हजार तीन सौ रुपये एवं एक सौ रूपये बोनस कुल दो हजार चार सौ प्रति क्विंटल भुगतान किया जायेगा।बैठक में आसनवनी एवं रांगालिया लैम्प्स के सहायक प्रबंधक ने यहां धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने का अनुरोध किया। बैठक में उस प्रस्ताव की अनुशंसा की गई। साथ ही नये किसानों का निबंधन एवं धान अधिप्राप्ति का प्रचार प्रसार करने पर बल दिया गया। बैठक में अंचल अधिकारी शादां नुसरत, प्रभारी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं लैम्प्स शाखा के सहायक प्रबंधक मौजूद थे।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool