जागता झारखंड संवाददाता तोपचांची धनबाद : तोपचांची प्रखंड के असनासिंहा निवासी उमा केवटप्रवासी मजदूर की मौत पर मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रयास से परिजनों को 50000 रुपए का चेक मिला।तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मांडीहा पंचायत असनासिंहा ग्राम निवासी उमा केवट उर्फ मटन केवट जो गुजरात में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे कार्य के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वहीं निधन हो गया था। आज टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो जी के निर्देश पर उनके भाई बसंत महतो ने मृतक के आवास पहुंचकर उनके परिजनों को ₹50000 (पचास हजार) का चेक सौंपा एवं मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया।इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, गंगा तिवारी, प्रेमचंद केवट, प्रदीप तिवारी, नागेश्वर केवट, बैजनाथ केवट, शंकर केवट सहित अन्य उपस्थित थे।









