जागता झारखंड नगर संवादाता
राँची::25 दिसंबर पूरे विश्व में क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। हम रंग बिरंगी बल्बों से बजारों चर्चऔर क्रिसमस ट्री को सजे हुए देख सकते हैं। इस खास मौके को प्री क्रिसमस डे के रुप में इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने कुछ यादगार पल ऐसे बच्चों के बीच बिताए जो निम्न वर्गीय विद्यालय में पढ़ते है उनके बीच टाफी बिस्कुट, कापी पेन्सिल, क्रिसमस ट्री बांटा। यह त्यौहार भविष्य में मानवता की भलाई के लिए लोगों को संयुक्त रखने की शक्ति प्रेरणा देता है। बच्चे सांता से उपहार की आशा रखते हैं। हर वर्ष क्लब की उपाध्यक्ष सोमा भादुड़ी प्यार से बच्चों के बीच सभी सामग्रीयो को बांटतीं है। क्लब की अध्यक्ष दीपा चौहान, उपाध्यक्ष सोमा भादुड़ी, सचिव नीता शेखर मौजूद थी।