जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर बिहार : बिहार ने इतिहास रचते हुए भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां मतदाता मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने वोट डाल सकते हैं। यह पहल छह नगर पंचायतों और नगरपालिका उपचुनावों के दौरान लागू की गई है, जिसका उद्देश्य उन मतदाताओं के लिए मतदान को आसान बनाना है जिन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है, जैसे बुजुर्ग, विकलांग, गर्भवती महिलाएं और प्रवासी।मतदाता को ए साइबर नामक एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसे बिहार राज्य चुनाव आयोग और सीविकसित किया है। ऐप में ब्लॉकचेन तकनीक, फेस रिकग्निशन, लाइव फेस स्कैनिंग जैसी सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं, जो वोटिंग प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाती हैं।इस प्रणाली में केवल दो पंजीकृत मतदाता एक ही मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं, और प्रत्येक वोटर की पहचान वोटर आईडी नंबर के जरिए सत्यापित की जाती है। साथ ही, डिजिटल स्कैनिंग, ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसर) और ऑडिट ट्रेल जैसी तकनीकों से वोटिंग की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है।यह सुविधा मुख्य रूप से उन मतदाताओं के लिए है जो शारीरिक या भौगोलिक कारणों से मतदान केंद्र नहीं जा पाते। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनावों में यह सुविधा उपलब्ध होगी या नहीं।इस मोबाइल ई-वोटिंग पहल के कारण बिहार में मतदान में बढ़ोतरी हुई है, और यह लोकतंत्र में समावेशिता को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








