Search
Close this search box.

भगवान जगन्नाथ एवं बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की निकाली गयी रथ यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के मुन्ना पटाल गांव में स्थित रविंद्र कर्मकार के घर में बने जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को धूमधाम से रथ यात्रा निकाली गयी रविंद्र कर्मकार ने बताया कि आकर्षक एवं भव्य रुप से भगवान जगन्नाथ बलभद्र बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा निकाला गया मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल,झामुमो प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल ,तीनपहाड मंडल अध्यक्ष सागर मंडल,पंकज घोष सभी अतिथि को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवंम संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर रथ यात्रा को रवाना किया। मान्यता के अनुसार रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर रथ यात्रा निकाली जाती है पंचांग के अनुसार इस बार 27 जून शुक्रवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुन्नापटाल मंदिर परिसर से धूमधाम से गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ रथ को श्रद्धालुओं के द्वारा खींचते हुए कन्हैयास्थान, शोभापुर , चंडीपुर ,सरकंडा ,योगीचक, जयरामपुर, मुन्नापटाल ,डेढ़गामा, मंगलहाट, इंग्लिश, संग्रामपुर,लालमाटी भ्रमण करते हुए संध्या के समय तालझारी स्थित शंकर शर्मा के आवास मौसीबाड़ी पहुंचकर विश्राम करेगी मौके पर बिंदेश्वरी यादव ,शुभम सिंह, शंभू शर्मा, राजकिशोर दुबे,आदि सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे एवं पुलिस बल

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें