झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा/लोहरदगा। आदर्श ग्राम योजना हेतु भौंरो पंचायत परिसर में ग्राम पंचायत मुखिया सुमंति तिग्गा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें व्यक्तिगत और सामूहिक योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु योजना लिया गया सामूहिक योजना में जैसे मसाला पैकिंग, मुरही भूनने का मशीन, कृषि कार्य हेतु सोलर पंप सेट, मुर्गी पालन, गाय पालन, बकरी पालन, दोना पत्तल बनाने के लिए प्रशिक्षण व मशीन का लाभ देना इस तरह की और सारी योजनाएं जिससे आदर्श ग्राम के जनताओं का आजीविका में वृद्धि हो वही इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी भंडरा, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड पशुधन पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, जिला आजीविका पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।









