जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।
गुरुवार को समावेशी शिक्षान्तर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सेविकाओं का प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मध्य विद्यालय नाला में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जया देवी ने द्वीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर प्रशिक्षक के तौर पर थेरेपिस्ट विवेक विकास चन्द,रिसोर्स शिक्षक कंचल गोपाल यादव मौजूद थे। इस दौरान नई शिक्षा नीति 2020 में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांग बच्चों को पहचानने के लिए शीघ्र हस्तक्षेप के बारे में बताया गया। वहीं सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए की जाने वाली सहायता राशि एवं सहायक उपकरण के बारे में बताया गया। इस क्रम में बताया गया कि समग्र शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को 3-8 उम्र वाले बच्चों को स्काॅट ट्रांसपोर्ट एवं रीडर अलाउंस की सुविधा प्रदान की जाती है तथा दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेल बुक एवं लार्ज प्रिंट बुक प्रदान की जाती है। बताया यह भी गया कि दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाणपत्र हर महीने के 25 तारीख को सदर अस्पताल जामताड़ा में बनाया जाता है,जिसके लिए पहले ऑनलाइन की जाती है।बच्चों के इलाज के लिए नीरमाया हेल्थ इंश्योरेंस के तहत चार तरह के दिव्यांग बच्चों को 1 लाख तक हर साल प्रदान की जाती है। इस दौरान समावेशी शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर रीता मंडल, ललीता मुर्मू,तृप्ति दत्ता,लुघुमूनी हेम्ब्रम, चायना दास,सरीता कुमारी,बनलता घोष, सुलेखा मंडल आदि सेविकाएं आदि मौजूद थी।