महिलाओं के ऊपर हो रहे घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

शनिवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कालानाथ के निर्देश अनुसार घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।जागरूकता अभियान का रैली प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रमण कर महिला को जागरूक करने का मैसेज दिया।इसके साथ प्रखंड सभागार में एक बैठक का भी आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नाला अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी,सीडीपीओ ग्लोरिया  एक्का मौजूद रहे।उक्त बैठक में घरेलू महिला के ऊपर हो रहे हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, कभी मूकदर्शक बनकर नहीं रहने,सभी को सहायता मांगने एवं सहायता देने में पीछे नहीं रहने एवं सबको हिंसा के खिलाफ जोड़ने तथा सबके साथ समान व्यवहार करने एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ने को लेकर शपथ दिलाया गया। ज्ञात हो कि घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 को शुरुआत हुआ था लेकिन लागू 26 अक्टूबर 2006 को हुआ था।इसमें मुख्य रूप से बाल विवाह ,महिला उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, महिला के ऊपर अत्याचार को लेकर विचार विमर्श किया जाता है एवं उनके खिलाफ लड़ने हेतु जागरूकता फैलाई जाती है। इस अवसर पर इसमें मुख्य रूप से बनवादी आश्रम संस्था के सेविका सहायिका के साथ झरना गोराई,सुलेखा मंडल,मिठू रानी मंडल, शकुंतला देवी,शोभारानी गन,मोना मिर्धा,गायत्री गन,ममता राय,मीरा मंडल,गीता बाउरी, नीलम देवी,सुमित्रा मुर्मू,अनिमा माजी, लिलमणि सोरेन,नमिता सोरेन,सावित्री वास्की फुलटुसी बाउरी,ज्योत्सना माजी,बुलबुल गण मल्लिका राय,शांति रानी पाल सहित अन्य सेविका सहायिका उपस्थित थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool