जागता झारखंड दुमका ब्यूरो
दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के उपायुक्त को दुमका जिले में चल रहे अवैध लॉटरी व्यापार के खिलाफ कार्रवाही करने का आदेश दिया था। इस अवैध लॉटरी को लेकर दुमका के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पियुष कुमार ने ट्वीट करके सवाल उठाया था उसके बाद झारखंड के सीएम ने इस मामले में ट्विटर पर ही संज्ञान ले लिया और दुमका के उपायुक्त को कार्रवायी करने का निर्देश दिया था।
इस मामले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद दुमका के उपायुक्त ने भी संज्ञान ले लिया है और आवश्यक कारवाही करने का निर्देश भी जिले के पदाधिकारियों को जारी किया था। सीएम के आदेश के बाद भी दुमका जिलें में अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवैध लाॅटरी को फिर से सुतिब्रोरो गोस्वामी ने टि्वटर पर पोस्ट किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत टि्वटर पर संज्ञान लेते हुए कारवाई करने को कहा लेकिन प्रशासन फिर भी गतिविधि दिखाई नहीं दे रही है अब तक कोई भी गिरफ्तार नही किया है इसपर सवाल खड़े हो गए हैं हर चौक चौराहों पर इसी के चरचे हो रहे हैं क्या सफेद पोश और वर्दीधारी भी शमिल हैं इसलिए कार्रवाई करने से डर रहे हैं सूत्रों के माने तो इसपर जांच क्या जाय और कारवाई हो तो करोड़ों का अवैध कारोबार खुलासा हो सकता है लेकिन सूत्रों ये कहते हैं झारखंड की उपराजधानी दुमका में लॉटरी माफियाओं का दबदबा रहता है इस खेल में पहले पुराने माफिया शामिल हैं क्या ये भी कागज में लिपटी रही जायेंगी।