Search
Close this search box.

मुहर्रम पर्व को लेकर कुंडहित और बगड़ेहरी थाना में हुई शांति समिति की बैठक ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहन मंडल जागता झारखंड संवाददाता कुंडहित जामताड़ा : मुस्लिम धर्मावलंबियों के मातम का पर्व मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को कुंडहित और बगड़ेहरी थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा और अंचल अधिकारी सीताराम महतो के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने एकमत होकर कहा कि कुंडहित प्रखंड में मोहर्रम सहित सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं और इस परंपरा को कायम रखा जाएगा। बैठक के दौरान लोगों ने शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। बीडीओ जमाले राजा एवं अंचल अधिकारी सीताराम महतो ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। मौके पर जिला परिषद सदस्य रीना मंडल,पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, शांति समिति के सदस्य पूर्णिमा धर, टिंकू अंसारी, विपद खा, गया प्रसाद मंडल, मुस्ताक शेख, रफीक हुसैन, नकुल मंडल के अलावे काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें