Search
Close this search box.

मूनलाइट बस की टक्कर से दो आदिम जनजातीय चचेरे भाइयों के दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमला चैनपुर-: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा अनुमंडल कार्यालय के पास मूनलाइट बस व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों भाई मोटरसाइकिल से परीक्षा लिखने के लिए गुमला जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुपुंगपाठ नावाटोली गांव निवासी अमित असुर पिता अनसेलम असुर (25) और अभिनाश असुर पिता सिलबीरयुस असुर (26) सुबह घर से लगभग 8:00 बजे परीक्षा लिखने के लिए मोटरसाइकिल से गुमला जा रहे थे। तभी चैनपुर के बेंदोरा स्थित अनुमंडल कार्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही मूनलाइट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में अमित असुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अभिनाश असुर बुरी तरह से घायल हो गया। बुरी तरह से घायल अभिनाश असुर को स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित असुर का सर बुरी तरह से फट गया। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अमित असुर के बैग में रखे आधार कार्ड वह एडमिट कार्ड से दोनों के पहचान हो सके इसके बाद थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के द्वारा दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मूनलाइट यात्री बस को जप्त कर लिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई है।घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार से दो चचेरे भाइयों की मौत पर परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि सुबह उठकर 8:00 के लगभग परीक्षा लिखने के लिए दोनों मोटरसाइकिल से गुमला जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि अमित असुर गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में इंटर फर्स्ट ईयर का छात्र है और उसी कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था वही अविनाश असुर कार्तिक उरांव कॉलेज से ही ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुका है। अचानक हमें फोन पर घटना की सूचना मिली चैनपुर आए तो दोनों का शव देखने को मिला।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें