Search
Close this search box.

मृत सहायक अध्यापक के परिजन को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा द्वारा 31000 ₹ का आर्थिक सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका आज सोमवार 14 अप्रैल को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई शिकारी पाड़ा के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत सहायक अध्यापक सुरेंद्र सोरेन के परिजन को जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब प्रखंड अध्यक्ष उकील मुर्मू और प्रखंड सचिव खलील अंसारी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय सुरेंद्र सोरेन की पत्नी व्रतमती हासदा को ₹31000 आर्थिक सहयोग किया। बताते चले की सुरेंद्र सोरेन का पिछले माह 8 मार्च को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। स्वर्गीय सुरेंद्र सोरेन अपने पीछे अपनी पत्नी दो पुत्र और दो पुत्री को छोड़कर गए हैं। सुरेंद्र सोरेन की मृत्यु से उसका पूरा परिवार काफी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। सुरेंद्र सोरेन अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था अब उसके बच्चों का पढ़ाई लिखाई भगवान भरोसे है इसलिए जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब ने सरकार से स्वर्गीय सुरेंद्र सोरेन के एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। तथा प्रखंड अध्यक्ष वकील मुर्मू और प्रखंड सचिव खलील अंसारी ने सुरेंद्र सोरेन के परिवार को 20 लाख रुपया आर्थिक मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब ने यह भी बताया कि स्वर्गीय सुरेंद्र सोरेन का भविष्य निधि में पैसा कट रहा था इसलिए अभिलंब सरकार भविष्य निधि का बीमा राशि और जमा राशि सरकार को भुगतान करना चाहिए ताकि सुरेंद्र सोरेन का परिवार अपना भरण पोषण और बच्चों का पढ़ाई जारी रख सके आज राशि देने के लिए उसके आवास पर प्रखंड के दर्जनों सहायक अध्यापक जैसे खलील अंसारी, वकील मुर्मू, अब्दुल रकीब, बद्रीनाथ मुर्मू, सुशील किसकु, तापस मंडल, मोहम्मद हसीब अंसारी, अजीत वर्मा, रफीक आलम, अख्तर अंसारी, तनवीर आलम, इंद्रजीत गुप्ता, दयामय साह, प्रिया रंजन गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें