Search
Close this search box.

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो : काठीकुंड प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व को संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। थाना परिसर में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार मौजूद रहे। बैठक में काठीकुंड थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाय। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। इसके अलावा लोगों से तजिया व जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। वहीं थाना क्षेत्र के तेलियाचक बाज़ार सहित मधुबन , आस्ताजोड़ा, लखनपुर , बड़तल्ला, कालझर, आमगाछी में मुहर्रम के जुलूस निकालने को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर आसनपहाड़ी मुखिया रोशन मुर्मू,कालाझर मुखिया एस्थर मरांडी, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सुमन, विनोद मंडल, हुसैन अंसारी,सब्बीर अंसारी,सिद्दीक अंसारी,कदम अंसारी, समशाद अंसारी, कलीम अंसारी,तारीक आलम,खुर्शीद अंसारी, पुलिस प्रशासन एव सभी समुदाय व अन्य लोग मौजूद थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें