जागता झारखंड ब्यूरो पाकुड़ : योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि यह शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक माध्यम है। यह भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे शनिवार को पूरी दुनिया अपनाकर एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में अग्रसर हो रही है। हर वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को यह याद दिलाता है कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि जीवन भर अपनाने की आवश्यकता है। योग न केवल बीमारियों से बचाव करता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता को भी बढ़ाता है। इस योग दिवस पर आइए हम सभी यह संकल्प लें कि हम योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँगे। स्वस्थ शरीर संतुलित मन और सकारात्मक सोच के साथ एक समर्पित जीवन की ओर कदम बढ़ाएँगे।योग करें, निरोग रहें।
