जागता झारखंड संवाददाताशहादत अली, नारायणपुर (जामताड़ा) जिले के नारायणपुर क्षेत्र में रमजान-उल-मुबारक का 14वां रोजा और होली का त्यौहार एक साथ मनाया गया। बुधवार को ग्रामीण गलियों, बाजारों व चौक-चौराहों पर भारी उत्साह का माहौल दिखा गया। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा देखने लायक था, जहां हर कोई एक-दूसरे का मान-सम्मान करते हुए अपने पर्व को परंपरागत तरीके से निभा रहा था।सुबह से रोजेदारों ने नमाज अदा की और इफ्तार की तैयारी में जुट गए। नारायणपुर थाना मोड़ बस स्टैंड पर होली की टोली गुजरी। हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों से हाथ मिलाया, एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। टोली में रंग-गुलाल की बौछार हुई। ग्रामीणों ने कहा, “हमारे गांव में त्योहार धर्म के नाम पर नहीं, भाईचारे के नाम पर मनाए जाते हैं।”प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए विशेष चौकसी बरती। यह नजारा भाईचारे की अनोखी मिसाल बना। नारायणपुर जैसे ग्रामीण इलाकों में सांप्रदायिक सौहार्द की यह मिसाल पूरे देश के लिए प्रेरणा है। मौके पर दीपक मंडल,नूर आलम मोहन,अलीम शेख मंडल,हरिहर मंडल,मुकेश भंडारी,सुधीर मंडल,नबाब अंसारी,इस्तेखार मिर्ज़ा,शाहबाज मिर्जा, असगर मिर्जा,झकसू शेख समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







